चंदौली, अक्टूबर 17 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पंजीकृत 23 जोड़ों में से 22 जोड़े ही शामिल हुए, जबकि एक जोड़ा कार्यक्रम में नहीं पहुंच सका। चयनित जोड़ों में 19 विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों और चार नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर क्षेत्र के थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रमेश जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह की रस्में संपन्न कराईं। शहनाई, ढोल-नगाड़े और डीजे की धुनों के बीच विवाह समारोह का माहौल उत्सवमय रहा। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सीएम सामूहिक विवाह में सात सौ जोड़ों ने थामा एक दू...