चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवों में बने सामुदायिक शौचालयों की स्थिति बद से बदतर है। तट पर बसे ककरैत गांव में दिखावे के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से तीन सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन एक भी प्रयोग योग्य नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों कर्मनाशा में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बनी तो शौच के लिए भारी असुविधा हुई, फिर भी जिम्मेदारों ने जर्जर शौचालयों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। कागजों में बरहनी ब्लॉक के शौचालयों की स्थिति बेहतर दिखाई जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिला स्तरीय अधिकारी तटवर्ती गांवों का भ्रमण कर शौचालयों की जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी और का...