चंदौली, अगस्त 4 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में बने सामुदायिक शौचालयों के संचालन नहीं होने पर डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उनकी सख्ती के बाद सकलडीहा ब्लाक के एडीओ पंचायत ने क्षेत्र के तीन गांवों में बंद पड़े ऐसे शौचालयों के मामले में तीन सचिवों को नोटिस भेजकर सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। उन्होंन कड़ी हिदायत दी है कि यदि तय अवधि में जवाब नहीं मिला तो अगस्त महीने का वेतन भी रोक दिया जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से सावन माह को लेकर साफ सफाई के साथ सामुदायिक शौचालयों के संचालन का निर्देश दिया है। इसके बाद भी सचिव और केयर टेकरों की लापरवाही से गांवों में गंदगी का अंबार बना हुआ है। वहीं बीते कई दिनों से टिमिलपुर, कम्हारी और बर्थरा में सामुदायिक शौचालय समूह विवाद और मानदेय समय से नहीं दिये जाने के कारण ब...