Chandauli News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुप्रिया ने बेहतर प्रदर्शन
चंदौली, अक्टूबर 7 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान एवं विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका इंटर कॉलेज, पीडीडीयू नगर में जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अमर वीर इंटर कॉलेज धानापुर की कक्षा 10 की छात्रा सुप्रिया सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। नेगुरा निवासी सुप्रिया सिंह, विनय कुमार सिंह की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शेखर सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.