चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत 'मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत' के विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारम्भ प्रचार्य डा. सुकृति मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्नोत्तरी की गई। इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिशु सिंह बीए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान सूर्य प्रताप सिंह बीकॉम थर्ड सेमेस्टर और तृतीय स्थान विशाल कुमार बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। इसके अलावा इनोवेशन चैलेंज के क्रम में बी कॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी सूर्य प्रताप सिंह ने नवीन ...