Chandauli News: सामाजिक कुरीतियों, वर्तमान परिदृश्य पर किया मंथन
चंदौली, अक्टूबर 6 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर के महमूदपुर स्थित विनोद चतुर्वेदी के आवास पर मंगलवार को केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, क्रियाशीलता और अनुशासन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सामाजिक कुरीतियों, वर्तमान परिदृश्य और ब्राह्मण समाज की भूमिका समेत विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि एकजुट और संगठित रहकर ही हम समाज में फैली विसंगतियों और किसी भी गलत कार्य का विरोध कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि समाज में हमें सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, तो वह हमारी बुद्धि, विवेकशीलता, अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता के कारण है। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश को देखते हुए हमें जहां स्वयं को सुरक्षित र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.