Chandauli News: सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा एक से
चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: कमालपुर। श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इसमें 1 सितंबर से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा का रसपान अयोध्या के संतदास जी कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में होगी। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। इस मौके पर अमरनाथ जायसवाल, त्रिलोकीनाथ जायसवाल, संजय रस्तोगी, भोलेनाथ जायसवाल, सुनील उपाध्याय, आनंद रस्तोगी, सतीश तिवारी, गोपीनाथ जायसवाल, विनोद अग्रहरि, ओंकार रस्तोगी, राधेश्याम वर्मा, संजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.