Chandauli News: साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक
चंदौली, अक्टूबर 16 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 'डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा सावधानी और जिम्मेदारी' विषय पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा की देखरेख में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता विश्व प्रकाश शुक्ल ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, व्यक्तिगत सूचनाओं की गोपनीयता, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और डिजिटल माध्यमों पर सतर्कता बरतने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। यह भी पढ़ें- Hapur News: डिजिटल फ्राॅड से बचने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.