चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया क्षेत्र के ढोढ़नपुर गांव में शुक्रवार को सांप काटने से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। ढोढ़नपुर निवासी कल्लू बनवासी घर के आसपास खेल रहा था। तभी झाड़ियों में छिपे सांप ने उसे डंस लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में क्षेत्र में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बच्चे को सांप ने डसा, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...