Chandauli News: सांप काटने से 10 वर्षीय बालक की मौत
चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा खुर्द गांव में बीते बुधवार को सांप काटने से 10 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कुंडा खुर्द निवासी चंद्रिका यादव का छोटा पुत्र दस वर्षीय सतीश यादव प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान विषैले सांप ने डंस लिया। परिजन उपचार के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान गुरुवार की शाम मौत हो गई। ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: प्रसाद गांव में सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्ची की मौत यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सर्पदंश के शिकार किशोर की इलाज के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.