Chandauli News: सांड़ के हमले से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के टांडाकला गांव में बीते दिनों सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग कमला पांडेय की शनिवार रात मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में छुट्टा पशुओं के आतंक को लेकर आक्रोश है। टांडाकला निवासी कमला पांडेय गुरुवार को रोज की तरह हाथ में डंडा लेकर सोनबरसा की ओर टहलने जा रहे थे। जैसे ही वह रामबचन यादव के घर के पास पहुंचे, वहां खड़े एक सांड़ ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। सांड़ ने बुजुर्ग को सींग से उठाकर पटक दिया और लगातार हमला करता रहा। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़े और सांड को खदेड़ा, लेकिन तब तक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिजनों ने वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के अनुसार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.