Chandauli News: सर्विस रोड पर निजी बसों की पार्किंग, बेखबर जिम्मेदार
चंदौली, जुलाई 23 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव चौराहे पर हाइवे सड़क के दोनों तरफ बनी सर्विस रोड पर अतिक्रमणकारियों, मोटर गैरेज संचालकों और पाथवे पर दुकानदारों के कब्जे से राहगीरों और पैदल चलने वालों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। सर्विस रोड पर निजी बसों के पार्क होने से स्थानीय दुकानदारों, बाजार आने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और आमजनमानस को पैदल आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी चालकों की मनमानी रुक नहीं रही है। चौराहे पर मोटर गैरेज संचालक सर्विस रोड पर मरम्मत के लिए बस, ट्रक, पिकअप और ऑटो को खड़ा करके कब्जा जमाए बैठे है। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो जा रही है। लेकिन जिम्मेदार बेखबर है। जबकि पड़ाव चौराहा जिले का प्रवेश द्वार होने के साथ ही यातायात के दृष्टिकोण से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.