चंदौली, अगस्त 6 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। धान की रोपाई लगभग 78 प्रतिशत पूरी होने के बाद किसानों को अब फसल में यूरिया खाद की जरूरत है। लेकिन शहाबगंज सहकारी समिति पर बुधवार को सर्वर डाउन होने से पॉश मशीन बाधित रहा। इससे खाद का वितरण नहीं हो सका। जबकि सुबह से बड़ी संख्या में किसान समिति पर पहुंचकर यूरिया मिलने का इंतजार करते रहे। लेकिन शाम तक वितरण शुरू नहीं होने पर उन्हें बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ा। किसानों के अनुसार समिति पर बुधवार को यूरिया वितरण की सूचना मिली थी। इसी उम्मीद में दूर-दराज के गांवों से किसान सुबह ही समिति पहुंच गए। दिनभर इंतजार के बाद उन्हें बताया गया कि पास मशीन काम नहीं कर रही है और सर्वर संबंधी तकनीकी दिक्कत के कारण खाद का वितरण संभव नहीं हो पा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि सहकारी समिति पर पर...