Chandauli News: सर्राफा बाजार : धनतेरस पर अधिक कारोबार की उम्मीद
चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। ज्वेलरी की कीमतों में उछाल और उतार-चढ़ाव के बीच इस बार भी दीवाली और धनतेरस को लेकर सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। आभूषण के छोटे दुकानदारों और बड़े कारोबारियों में ग्राहकों का रुझान देखकर काफी उत्साह है। कारोबारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार पर्व पर 20-25 फीसदी अधिक कारोबार होने की उम्मीद है। नगर में जीटी रोड स्थित हरे कृष्ण ज्वेलर्स के संचालक रौनक अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार ग्राहकों का रुझान और बढ़ा है। महंगाई के बावजूद लोग ज्वेलरी की खरीदारी को प्राथमिकता में रखे हैं। जबकि सोने की कीमत पिछले धनतेरस पर करीब 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो इस बार बढ़कर लगभग 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। इसी तरह चांदी का भाव पिछले वर्ष करीब 1.75 लाख रुपये प्रति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.