Chandauli News: सर्पदंश से मड़ई में सो रहे शिक्षक की मौत
चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के सोनहुली गांव में गुरुवार की रात घर की मड़ई में सो रहे 55 वर्षीय निजी स्कूल के एक शिक्षक मनई राम को जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सोनहुली निवासी मनई राम (55) गुरुवार की रात लगभग 10 बजे अपने घर की मड़ई में सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में परिजन उन्हें डेढ़ावल चौकी स्थित एक निजी होम्योपैथी चिकित्सक के पास ले गए। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत और खराब होने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.