Chandauli News: सर्पदंश से इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में छाया मातम
चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर (रामगढ़) गांव में सोमवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई। विषैले सर्प के दंश से 13 वर्षीय बालक हर्ष यादव की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मृतक के दरवाजे पर जुट गए। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।क्षेत्र के रामगढ़ महमदपुर गांव निवासी संजय यादव का 13 वर्षीय इकलौता पुत्र हर्ष यादव सोमवार की सुबह घर में रखे उपले के पास किसी काम से गया था। इस दौरान उपले में छिपे विषैले सर्प ने अचानक उसे डंस लिया। सर्पदंश के बाद परिजनों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन जहर तेजी से शरीर में फैलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हर्ष अपने माता-पिता का इक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.