Chandauli News: सर्पदंश से आठ वर्षीय किशोर की मौत
चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद l शहाबगंज विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ढोढनपुर गांव की वनवासी बस्ती में शुक्रवार की सुबह जहरीले सर्प के डंसने से आठ वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ढोढनपुर गांव निवासी कल्लू वनवासी का आठ वर्षीय पुत्र रामभवन शुक्रवार की सुबह घर में सो रहा था। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डंस लिया। सर्पदंश के बाद किशोर की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत लगातार बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.