Chandauli News: सर्दी खांसी से परेशान मरीजों की उमड़ी भीड़
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद बारिश के मौसम में वायरल बीमारी से लोग परेशान हैं। ज्यादातर सर्दी खांसी, बुखार और मलेरिया के मरीज आजकल अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकडीहा पर मरीजों की भारी भीड़ रही। ओपीडी के बाहर तक लंबी कतारें लगी रहीं और लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। अस्पताल में जहां पहले हर रोज 150 से 200 मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 300 से 400 हो गई है। चिकित्सकों ने बताया कि वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया, सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह मौसमी बीमारियों का प्रकोप है। सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बी.के. प्रसाद ने बताया कि इस समय डेंगू, मलेरिया, मौसमी बुखार, प्लेटलेट्स में कमी, शरीर में दर्द और जुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.