Chandauli News: सरेसर यार्ड में खाद भंडारण की हो व्यवस्था: सांसद
चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल सभागार में शुक्रवार को मंडल संसदीय समिति की बैठक हुई। बिहार के पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में सांसदों ने जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। सांसदों के प्रस्ताव पर ईसीआर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एवं डीआरएम उदय सिंह मीना ने विचार कर पहल कराने की बात कही। वहीं चंदौली के सांसद ने पीडीडीयू जंक्शन से सटे सरेसर यार्ड में बने रैक स्थल पर खाद भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था को बेहतर करने का मुद्दा उठाया। मंडल संसदीय समिति की बैठक में चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने किसानों की सुविधा, शहरी आधारभूत ढांचे के विकास, रेलवे सुरक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने से संबंधित विषयों पर शीघ्र एवं समयबद्ध कार्रवाई की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.