Chandauli News: सरयां गांव में सांड़ के हमले से महिला की मौत
चंदौली, जुलाई 28 -- Chandauli News: धानापुर,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरया गांव में सोमवार को सांड के हमले से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 71 वर्षीय चंपा देवी के रूप में हुई है, जो स्व. नगीना यादव की पत्नी थीं। सरया गांव निवासनी चंपा देवी सोमवार दोपहर अपने घर में कुछ काम कर रही थीं, तभी अचानक एक सांड घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोग तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतका चंपा देवी के चार पुत्र (कन्हैया यादव, सुनील यादव, मुन्ना यादव और कपिलदेव यादव) और एक विवाहित पुत्री (संगीता) हैं। उनके चारों पुत्र खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.