चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। अनुदेशक शिक्षकों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में मुख्यालय स्थित शंकर मांड के पास रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के सामने क्रमिक अनशन किया। इस दौरान सरकार से नियमित करने, एरियर का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने को लेकर आवाज उठाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों का सरकार पिछले 14 वर्षों से शोषण कर रही है। उनकों विधिक एवं मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। कहा कि अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर लंबे समय तक न्याय की गुहार लगाई गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मांगों को लेकर अनुदेशकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। न्यायालय ने बीते चार अग...