चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी ई-मार्केटप्लेस जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर चंधासी स्थित एक टायर की दुकान के संचालक अशोक कुमार जायसवाल से करीब एक करोड़ 53 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। शहर के गल्ला मंडी निवासी अशोक कुमार जायसवाल की टायर की दुकान चंधासी में है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि रेलवे की यूरोपियन कॉलोनी निवासी निखिल चटर्जी ने सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर उनसे सिक्योरिटी मनी के रूप में करीब एक करोड़ 53 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि यह रकम फर्म के खाते से स्थानांतरित कराई गई। पीड़ित का कहना है कि बीते फरवरी मा...