चंदौली, अगस्त 14 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव में सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाकर लेखपाल शादाब खां ने बीते मंगलवार को चकरघट्टा थाने मे तहरीर देकर आरोपी सुरेश पुत्र बचाऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद तिवारी को सौंपी गई है। लेखपाल शादाब खां ने थाना चकरघट्टा मे तहरीर देकर के आरोप लगाया है कि टिकुरिया गांव के गाटा संख्या 178 में दर्ज 0.148 हेक्टेयर भूमि मुख्य मार्ग के नाम से दर्ज है। जिसपर अवैध तरीके से टिकुरियां गांव निवासी सुरेश पुत्र बचाऊ पक्का निर्माण करा रहा था। जानकारी मिलने पर बीते 21 मई को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रोकवा दिया गया था। जिसके बाद भी निर्माण जारी रखा गया है। आरोपों से संबंधित वाद तहसीलदार न...