चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। टीचर्स सेल्फ केयर टीम टीएससीटी की ओर से रविवार की शाम नगरपालिका इंटर कॉलेज के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका ऊषा सिंह सहित उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान हुआ। साथ ही संगठन की जिला और ब्लॉक कार्यकारिणियों की बैठक भी हुई। इसमें संगठन की गतिविधियों, शिक्षक हित से जुड़े विषयों और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान जिला संयोजक कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों की उपलब्धियां पूरे शिक्षक समाज का गौरव हैं। प्रतिभाशाली और समर्पित शिक्षकों का सम्मान अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा और समाजहित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने संगठन की एकता और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वही आईटी सेल प्रभारी धनंजय सिंह...