चंदौली, अक्टूबर 16 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से गुरुवार को नगर के अखबार सेंटर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती अखबार वितरक दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि रामेश्वरम में जन्मे डॉ. कलाम ने अखबार वितरण से अपने जीवन की शुरुआत की और कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए देश के महान वैज्ञानिक तथा राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जय जनता पार्टी कार्यालय में मनी कलाम की जयंती उन्होंने केंद्र सरकार से अखबार वितरक दिवस घोषित कर इस दिन सार्वजनिक अवकाश देने त...