Chandauli News: समाचार पत्र विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष सम्मानित
चंदौली, अगस्त 2 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित अखबार सेंटर पर जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल के जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर केक काटकर, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की गई। प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि विजय जायसवाल अखबार वितरकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्षशील, जुझारू एवं समर्पित रहे हैं। इस अवसर पर भागवत नारायण चौरसिया, अमित कुमार शर्मा, मदन यादव, कमलेश विश्वकर्मा, कयामुद्दीन अंसारी, राजेश सिंह, छोटू यादव, नीरज पांडे, बाढ़ूराम, मोनू जायसवाल, बच्चन राम, संजय सिंह, बृजेश निगम उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.