Chandauli News: समस्या का समाधान न होने पर किसानों ने लगाया आरोप
चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: नौगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार की ढुलमुल नीति से नौगढ़ बांध में लिफ्ट कैनाल लगाने का कार्य अधर में लटक रहा है। जिससे तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों की असिंचित भूमि में हरियाली नहीं मिल रही और किसान भगवान इंद्र की कृपा पर ही पूरी तरह से आश्रित हैं। इससे किसानों में रोष दिख रहा है।उ.प्र. सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से नौगढ़ बांध में लिफ्ट कैनाल लगाने की मिली स्वीकृति के बाद कार्यदाई संस्था लिफ्ट निर्माण खण्ड वाराणसी को लगभग दो वर्ष पूर्व ही जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसपर अभी तक कोई भी पहल नहीं किया गया। कार्यालय अधिशासी अभियंता चन्द्रप्रभा प्रखंड पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर से 2022 दिसम्बर माह में जारी पत्र में स्पष्ट रूप से जल शक्ति मंत्रालय उ.प्र.सरकार के निर्देश पर नौगढ़ बांध में लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.