चंदौली, अगस्त 17 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत खण्डवारी की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्राम प्रधानपति सतीश गुप्ता ने सांसद बीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गांव में सड़क, प्राथमिक विद्यालय, विद्युत उपकेंद्र की बाउंड्रीवाल, कर्मचारी आवास की मरम्मत, शहीद बाबा स्मारक स्थल पर टिन शेड, विवाह मंडप और विकास खंड परिसर स्थित शहीद स्मारक पर करीब 125 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कराने की मांग की। सतीश गुप्ता ने बताया कि खण्डवारी (रानेपुर) में दया यादव के घर से शहीद बाबा स्मारक स्थल/कब्रिस्तान और मां खण्डवारी अमृत सरोवर तक जाने वाला रास्ता अभी कच्चा है। इससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने इस मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कराने की मांग की। कहा कि ग्राम पंचायत में ...