चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के वर्दी साड़ा गांव के दलित वस्ती में बीते सालों से मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीण जूझ रहे है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार से ग्रामीणों ने समस्या का समाधान को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। सोमवार को डीपीआरओ,डीसी मनरेगा बीडीओ धानापुर सहित अन्य अधिकारियों के समझाने के बाद भी ग्रामीण अपने मांगों को लेकर अड़े हुए है। वही पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या का समर्थन किया। इस दौरान ग्रामीणो में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों के खिलाफ जमकर आक्रोश है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब जब चुनाव आता है तो जनप्रतनिधि समस्याओं के निस्तारण के लेकर वादा करते है। चुनाव ...