चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद तहसील मुख्यालय पर सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के पूर्व जिला महामंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढ़ी के नेतृत्व में तहसील के अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील मार्ग चौड़ीकरण और नाला निर्माण के नाम पर विभागीय अधिकारी कोरमपूर्ति कर रहे है। तहसील आने जाने वाले मार्ग पर जलभरॉव और साफ सफाई की समस्या को लेकर अधिवक्ता परेशान है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अधिवक्ताओं ने तहसील में नियमित साफ सफाई और जलभरॉव की समस्या का उचित प्रबंध करने की मांग किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सकलडीहा तहसील और ब्लॉक मुख्यालय मार्ग का चौड़ीकरण और नाला निर्माण को लेकर सिर्फ कोरमपूर्ति किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तहसील क...