चंदौली, जुलाई 7 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत विभाग की ओर से नाला सफाईं कराने एवं मलबा सड़क पर छोड़े दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने काम रोकवा दिया। वहीं नाराज एक व्यक्ति नाले में लेटकर विरोध करने लगा। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को नाले से निकालकर हिरासत में ले लिया। जिसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।मानसून आने के बाद ग्राम पंचायत की ओर से पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर नालों की सफाई कार्य शुरू कराई गई थी। इस क्रम में सोमवार को सफाई के दौरान मलबा सड़क पर रखे जाने से ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे। आरोप है कि मलबा नहीं हटाने से राहगीरों, वाहन चालकों, स्कूली बच्चे, दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर फैला मलबा यातायात बाधित कर...