चंदौली, अक्टूबर 5 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील, ब्लॉक और विधानसभा मुख्यालय होने के बावजूद कस्बे में सुबह से शाम तक स्कूल मार्ग से लेकर मुख्य मार्ग तक गंदगी का अंबार पड़ा रहता है। विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए गए हैं, जिसके बाद सफाईकर्मी मनमाने हो गए हैं। नागेपुर, सकलडीहा, टिमिलपुर और तेंदुई गांव के मुख्य मार्गों और गलियों में कचरा पड़ा है। समय से कूड़ा न उठने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।आगामी शारदीय नवरात्र, दिवाली, धनतेरस और डाला छठ पर्व को देखते हुए समस्या और गंभीर हो गई है। ग्राम प्रशासकों ने भी सफाईकर्मियों की मनमानी की बात स्वीकार की है। पूर्व में बीडीओ, एडीओ पंचायत और सचिव ने व्यापारियों के साथ बैठ...