Chandauli News: सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगी अन्यत्र, गंदगी का अंबार
चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी के नमो घाट पर होने वाले एयर शो की तैयारियों का असर अब नौगढ़ की सफाई व्यवस्था पर दिखने लगा है। क्षेत्र के 91 सफाईकर्मियों में से 65 की ड्यूटी 8 से 26 अक्टूबर तक यादव चौराहा से मेन रोड दुलहीपुर तक साफ-सफाई के लिए लगा दी गई है। वहीं, शेष 26 सफाईकर्मियों में से भी कोई तहसील तो कोई ब्लॉक सहित अन्य विभागों में ऑपरेटर और चालक के रूप में वर्षों से काम कर रहा है। ऐसे में नौगढ़ के गांवों, कस्बों, बाजारों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नवरात्र जैसे पावन पर्व पर भी मंदिरों, सड़कों व चौराहों पर गंदगी पसरी हुई है। दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.