Chandauli News: सप्ताहभर से बिजली आपूर्ति ठप होने पर फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन
चंदौली, सितम्बर 10 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मारूफपुर पावर हाउस से जुड़े महमदपुर-जमालपुर गांव के दक्षिण टोला में पिछले एक सप्ताह से अंधेरा छाया हुआ है। आपूर्ति बहाल न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि दक्षिण टोला में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर के पास लगाई गई दो केबल शॉर्ट-सर्किट के कारण एक सप्ताह पहले जल गई हैं। इस वजह से दो फेजों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बरसात के मौसम में बिजली न रहने से ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भीषण उमस और मच्छरों के प्रकोप के कारण सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। परिजनों को रात में हाथ पंखा झलकर किसी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.