Chandauli News: सपा संगठन को मजबूत बनाने में जुटें कार्यकर्ता
चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के बनौली चट्टी स्थित एक लॉन में सोमवार को सपा की ओर से पीडीए जन पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कड़ी हैं। कार्यकर्ता पीडीए समाज के सम्मान और अधिकार के लिए संगठन को मजबूत बनाएं। ताकि वह मुख्यधारा से जुड़ सकें। कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को सम्मान, अधिकार और भागीदारी दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, नौजवान, व्यापारी और गरीब परेशान हैं। आगामी समय में जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि पीडीए की विचारधारा सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की आवाज है। मौर्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.