चंदौली, सितम्बर 6 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्री राम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को पांचवें दिन कथा में अयोध्या से आए कथावाचक संत दास जी महाराज ने प्रभु की भक्ति व श्री राम के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। कथा सुनकर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह ने आरती कर श्रीमद्भागवत कथा का शुरुआत कराया।उन्होंने कहा कि कथा का रसपान पर मानव जीवन धन्य हो जाता है। जिसके मन में ईश्वर प्रवेश कर जाते है।उनको ही भक्ति का मार्ग मिलता है। प्रभु से प्रेम लगाने की जरूरत है।तभी मानव का बेड़ा पार होगा। ईश्वर से कोई कपट छल नहीं कर सकता है।मन को स्थिर कर प्रभु का स्मरण कर...