Chandauli News: सत्संग से मिलता है आत्मज्ञान,साध्वी कौशम्बी
चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। श्री हंस सत्संग मंदिर मानव उत्थान सेवा रविनगर की नवागत साध्वी कौशम्बी बाई का रविवार की रात पराहूपुर स्थित प्रिया नगर कालोनी में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। साध्वी कौशम्बी बाई ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने का मार्ग सत्संग है। सत्संग का सबसे बड़ा लाभ यह है कि हमें सच्चे गुरु मिलते हैं और आत्मज्ञान प्राप्त होता है। सत्संग से आलस्य और प्रमाद भी दूर होता है। गुरु दर्शन से व्यक्ति धन्य हो उठता है। उन्होंने कहा कि आज हम जिन्हें बड़ा समझते हैं, उनके हृदय में काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार ने अपना स्थान बना लिया है। तत्वदर्शी संतों ने स्वयं नाना प्रकार के कष्ट उठाकर भी संसार के हित के लिए आत्मज्ञान का प्रचार किया। व्यक्ति भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.