Chandauli News: सड़क हादसों में कमी लाना सामूहिक जिम्मेदारी
चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: चंदौली। जिले में यातायात जागरूकता माह का शुभारम्भ सोमवार को एसपी आकाश पटेल ने पुलिस लाइन में फीता काटने के साथ ही हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान पुलिस की मोबाइल वैन, पैंथर दस्ता एवं छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर आम जनमानस को जागरूक किया। साथ ही पम्पलेट एवं पर्चे बांटकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल पुलिस एवं प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन, चालान या दंड से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के अमूल्य जीवन की रक्षा के लिए आवश्यक है। वाहन चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक यातायात नियमों को अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.