चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव के समीप सोमवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर अगली कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के कादिराबाद निवासी 24 वर्षीय शुभम सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह अपनी बहन 30 वर्षीय नेहा सिंह के साथ नौरंगाबाद स्थित जन सेवा केंद्र से रुपये निकालकर बुलेट से घर लौट रहा था। वह जैसे ही नौरंगाबाद गांव के समीप पहुंचा कि सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ...