Chandauli News: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत
चंदौली, नवम्बर 23 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर बिहार के कर्मनाशा स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास बीते शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में कंदवा थाना क्षेत्र के घोसवां गांव निवासी चाचा-भतीजे की मौत हो गई। शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे दोनों तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से आगे चल रहे ट्रक में जा घुसे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों के शव गांव लेकर आए। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से घोसवां गांव में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शादी समारोह से लौट रहे चंदौली के चाचा-भतीजे की मौतहादसे में चाचा-भतीजे की मौत घोसवां गांव निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.