चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच दिन पूर्व गंभीर रूप से घायल युवती की शुक्रवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। गोधना गांव निवासी किशोरी लाल की भतीजी 35 वर्षीया कलावती देवी पांच अक्टूबर की शाम अपने घर के पास पैदल सड़क पार कर रही थी। इसी बीच गोधना मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि बाइक पर भटरिया गांव निवासी राजन मिश्रा और बब्बू यादव सवार थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल युवती का इलाज के दौरान मौत टक्कर लगने से कलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल गोधना स्थित एक निजी अस्...