Chandauli News: सड़क से लेकर कार्यालयों तक भरा है बारिश का पानी
चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद जिले में इधर बीच लगातार हो रही बारिश से सबसे अधिक प्रभावित सकलडीहा तहसील क्षेत्र और कस्बा है। वहां शिक्षण संस्थानों से लेकर खेल मैदान, सरकारी कार्यालयों, मार्गों पर बीते दो सप्ताह से घुटनेभर बारिश का पानी भरा है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन अ तक जलनिकासी का इंतजाम नहीं करा पाया है। इससे कस्बावासियों, वकीलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों में आक्रोश पनपने लगा है। पानी भरने से लोगों को आने जाने वालों को काफी समस्या हो रही है। बीते दो सप्ताह से हो रही बारिश के कारण सकलडीहा में शिक्षण संस्थान से लेकर अधिकारियों का कार्यालय और मार्ग झील में तब्दील हो गया है। लोगों के घरों और खेतों में पानी भरा हुआ है। इसके बाद भी तहसील के अधिकारी पानी निकासी की समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.