Chandauli News: सड़क मृतक मजदूर की खबर के साथ लगाएं
चंदौली, जुलाई 12 -- Chandauli News: दुलहीपुर। डांडी गांव निवासी सड़क बना रही कंपनी में काम कर रहे मजदूर बलदेव की मौत के बाद शनिवार की शाम शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस दौरान परिवार के लोग मुआवजे और बेटे को नौकरी की मांग पर अड़ गए। इस दौरान वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी जानकारी होने पर संस्था के मैनेजर ने साढ़े चार लाख नगद और साढ़े 5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही कंपनी में मृतक के बेटे गोविंद यादव को नौकरी देने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान पति विजय पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, कन्हैया पहलवान, सुदामा यादव, औसाफ अहमद गुड्डू आदि लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मां काली मंदिर के गुंबद की चपेट में आकर मजदूर की टूटी सांस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.