चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर से सटे सोनहुल गांव में सड़क किनारे संचालित एक आरा मशीन के बाहर लकड़ियां रखकर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बताया गया कि सड़क पर लकड़ियां रखे जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा था। शिकायत मिलने पर तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर रखी लकड़ियों को हटवाकर अतिक्रमण समाप्त कराया। जांच में सामने आया कि आरा मशीन राम अवतार सिंह निवासी बबुरी की है, जिसे उन्होंने किराये पर अशोक जायसवाल को संचालित करने के लिए दिया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: नरहन-चकरारेत मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए गठित होगी टीम तहसीलदार ने संबंध...