Chandauli News: सड़क पर नाबदान के पानी से जलभराव होने पर किया प्रदर्शन
चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर स्थित सुजाबाद वार्ड में नाला सफाई न होने से पानी टंकी के समीप नाला ओवरफ्लो हो गया है। इससे नाबदान का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों के दरवाजे तक पहुंच रहा है। समस्या को लेकर वाराणसी नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इससे नाराज ग्रामीणों ने बीते मंगलवार को नाबदान के पानी में खड़े होकर नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सफाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एयर शो को लेकर वाराणसी और चंदौली जिला प्रशासन की ओर से सड़क से लेकर घाट तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गंगा किनारे आने वाली भीड़ को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। लेकिन पड़ाव बहादुरपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.