Chandauli News: सड़क पर दो माह से गिट्टी गिराकर छोड़ देने पर किया प्रदर्शन
चंदौली, जुलाई 27 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमालपुर-महमदपुर गांव में सड़क पर पिछले दो माह से गिट्टी बिछाकर छोड़ दिए जाने के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद समस्या दूर न होने पर रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया समस्या दूर न होने पर आंदोलन करेंगे। बीडीसी अशोक यादव ने बताया कि इस मुख्य मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर सिर्फ गिट्टी बिछी होने के कारण स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। सैदपुर और मारूफपुर बाजार जाने वाले ग्रामीण और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं साइकिल फिसलने से आए दिन चोटिल हो रहे हैं। गिट्टियों की वजह से दोपहिया वाहनों के टायर पंक्चर होने और फटने की घटनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.