Chandauli News: सड़क पर गड्ढा खोदे जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: पड़ाव,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर दी एकेडमिक पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने वाराणसी नगर निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि दो महीने पूर्व सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई कर मैनहोल को बिना किसी सांकेतिक चिन्ह, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग के खुला छोड़ दिया गया है। इससे राहगीरों और आसपास के घरों के छोटे बच्चों के गिरने का भय बना हुआ है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर नगर निगम विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग रिंग रोड को जोड़ने वाला प्रमुख और काफी व्यस्त मार्ग है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पानी भरे गहरे गड्ढे में उतरकर जताया विरोध इस मार्ग से प्रतिदिन वाराणसी रोजमर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.