चंदौली, सितम्बर 5 -- Chandauli News: पड़ाव। पड़ाव से बहादुरपुर मार्ग पर सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क पर खोदाई कर छोड़ दिया गया है। मैनहोल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से उसी हाल में छोड़ दिया गया है। वहां बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। जिससे राहगीरों और बच्चों के गिरने का भय बना हुआ है। वाराणसी नगर निगम की ओर से वार्ड 48 सुजाबाद में महीनो पूर्व से सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। जिसको लेकर पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर पोलाव शहीद मजार से लेकर पड़ाव चौराहे तक जगह जगह गहरा गड्ढा खोदकर अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: साल भर बाद भी पूर्व मेयर के आवास तक सड़क बदहाल मैनहोल बनाने के लिए जहां तहां गड्ढा छोड़ दिया गया है। जिससे हादसे का भय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...