Chandauli News: सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी करने पर किया विरोध
चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के अतायस्तगंज से मचवल मार्ग पर चल रहे सड़क कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर धरना-प्रदर्शन कर सड़क निर्माण का कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक पीडब्ल्यूडी का सक्षम अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं करेगा और मानक के अनुरूप सड़क निर्माण का लिखित आश्वासन नहीं देगा। तब तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में विभागीय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क के गड्ढों में गिट्टी और जीएसबी डालने के बजाय केवल डस्ट भरकर उसके ऊपर सीधे डामर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.