चंदौली, सितम्बर 30 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बे के सघन तिराहे पर बुधवार की सुबह सड़क निर्माण कार्य के दौरान जल निगम की पेयजल पाइपलाइन टूट गई। पाइप टूटने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। रोजमर्रा के काम के लिए पानी की जरूरत पूरी करने में लोगों को काफी दिक्कत हुई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से अचानक पेयजल संकट खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते पाइपलाइन ठीक नहीं की गई तो परेशानी और...